Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बनबसा :भारत नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का काला खेल सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते तस्कर।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 5, 2026

भारत नेपाल सीमा पर पशु तस्करी का काला खेल सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती देते तस्कर।

नेपाल से अवैध रास्तों से की जा रही है पशु तस्करी।

एसपी ने मामले को लिया गंभीरता से कहा पशु तस्करों पर की जाएगी कड़ी कार्यवाही

थानाध्यक्ष को पशु तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश

बनबसा।चंपावत जिले की भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर बनबसा क्षेत्र में नेपाल से जानवरों की अवैध तस्करी का धंधा चरम पर है। ताज्जुब की बात यह है कि एसएसबी और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद तस्कर बेखौफ हैं। आखिर इन तस्करों को किसका संरक्षण प्राप्त है। जिले के टनकपुर से लेकर धनुष पुल और वहां से मेलघाट तक का इलाका पशु तस्करी का सुरक्षित गलियारा बन चुका है। सीमा पर तैनात सुरक्षा चौकियां महज मूकदर्शक बनी नजर आ रही हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि भारी सुरक्षा के बीच ये तस्कर नेपाल से जानवरों की खेप पार कैसे कर लेते हैं? क्या इन्हें कानून का डर नहीं या फिर इन्हें किसी रसूखदार का हाथ हासिल है। मामला संज्ञान में आने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी चम्पावत रेखा यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है, कि हम सीमा पर तैनात एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं। इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है और ऐसी घटनाओं में संलिप्त पाए जाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने थाना अध्यक्ष बनबसा को अवैध रास्तों से होने वाली पशु तस्करी या अन्य तस्करी को रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं। एसपी चंपावत ने कहा यह एक गंभीर मामला है इस पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। मालूम हो 2 दिन पूर्व ही चंपावत जिले की सीमा से लगे खटीमा के इस्लामनगर में चल रहे अवैध कसाई खाने में भारी तादाद में जानवरों की खाल, हड्डियां व चर्बी बरामद की गई है।

जरूरी खबरें