Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी 👹👹 : बाराकोट:रामनवमी पर्व पर मां लड़ीधुरा मंदिर में 108 कन्याओं का हुआ पूजन मां के जयकारों से गूंजी लड़ीधुरा की पहाड़ियां

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 6, 2025

सुंदरकांड व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन सैकड़ो लोगों ने प्रसाद किया ग्रहण।आज रामनवमी के अवसर पर बाराकोट के मां भगवती मंदिर, लडीधूरा में लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के दिशा निर्देश पर 108 कन्याओं का पूजन किया गया तथा सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने प्रतिभाग किया भक्तों ने पूजा अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद दिया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि लड़ीधुरा सांस्कृतिक मंच बाराकोट द्वारा प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए मां लड़ीधुरा मंदिर में 108 कन्याओं का पूजन किया जाता है। आज इस अवसर पर ग्राम पम्दा, काकड़, बाराकोट, फरतोला, खोलासुनार आदि गांवों से कन्याओं संग सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, बसन्त वर्मा, ऋतेश कुमार वर्मा, शुभम गोस्वामी, लोकमान अधिकारी, योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, राहुल जोशी, नन्दा बल्लभ जोशी, सूरज, नवल आदि ने सहयोग दिया।

जरूरी खबरें