Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

अल्मोड़ा :डीएम बरेली का जागेश्वर धाम गर्भगृह मे हथियारबंद गनर के साथ प्रवेश मामला गर्माया

बाराकोट:मऊ में गुलदार के डर से बच्चों का स्कूल जाना बंद। पहरे में काटी जा रही गेहूं की फसल।

लोहाघाट:महिला आरक्षण पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष फर्त्याल का बड़ा बयान कहा भाजपा कर रही राजनीति

चंपावत:कल शिकायत, आज समाधान अंजली को मिला जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवेश

लोहाघाट में मेडिकल स्टोरों पर औषधि विभाग की कार्रवाई, नोटिस जारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:मऊ में गुलदार के डर से बच्चों का स्कूल जाना बंद। पहरे में काटी जा रही गेहूं की फसल।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 21, 2026

मऊ में गुलदार के डर से बच्चों का स्कूल जाना बंद। पहरे में काटी जा रही गेहूं की फसल।

पिंजरे की स्थिति बदलकर घटना स्थल पर लगाने की मांग।

पिछले हफ्ते जिले के बाराकोट ब्लॉक के मऊ गांव में गुलदार ने गेहूं काट रही छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आज मंगलवार को चमरौली के पूर्व ग्राम प्रधान उम्मेद सिंह व वर्तमान प्रधान पायल देवी ने जानकारी देते हुए बताया गुलदार की पूरे क्षेत्र में दहशत फैल चुकी है ।कहा क्षेत्र के गंगाली , सील , काकड़ी व अन्य गांव से बच्चे गुलदार के डर से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने बताया गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है पर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में लोग डर से गेहूं की फसल तक नहीं काट पा रहे हैं। कहा लोग लाठी लेकर पहरा दे रहे हैं तब जाकर गेहूं की फसल काटी जा रही है। उन्होंने वन विभाग व प्रशासन से जिस स्थान में घटना हुई है उसे स्थान पर पिंजरा लगाने की मांग की है कहा उस स्थान पर रोज गुलदार आ रहा है।

पूर्व प्रधान उम्मेद सिंह ने वन विभाग व प्रशासन से जल्द से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है कहा गुलदार के डर से पूरे क्षेत्र में कर्फ्यू सा माहौल हो गया है।लोग घरों से बाहर खेतों में जाने तक से डर रहे हैं। बच्चे पूरी तरह से घरों में कैद हो चुके है। मामले में रेंजर राजेश जोशी ने कहा पिंजड़ों की स्थिति बदली जाएगी उन्होंने बताया क्षेत्र में बन कर्मी गस्त कर रहे हैं। वन विभाग पूरी तरह गुलदार को पकड़ने के प्रयास में लगा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा अगर घर से बाहर कहीं भी खेतों में जाना है तो झुंड में जाए बच्चों को अकेला ना छोड़े। कहा जब तक गुलदार पकड़ा नहीं जाता है तब तक ग्रामीण सावधानी बरतें।

जरूरी खबरें