Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

देहरादून :होम-स्टे योजना में 2 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में जिला पर्यटन अधिकारी निलंबित।

चंपावत:टनकपुर मनिहार गोठ में पति-पत्नी का विवाद मारपीट मे बदला तीन घायल

चंपावत:सहकारिता सप्ताह में किसानों को दी गई विभागीय योजनाओं की जानकारी।

चंपावत:सीएम घोषणा को मंजूरी, मौनपोखरी हरेश्वर मंदिर सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹9.86 करोड़ स्वीकृत

लोहाघाट डीएम चंपावत के निर्देश पर कोली ढेक झील में बनेगा यात्री सेड और रास्ता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:बरदाखान में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां बदहाल हालत में सार्वजनिक शौचालय

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 13, 2026

बरदाखान में स्वच्छता अभियान की उड़ी धज्जियां बदहाल हालत में सार्वजनिक शौचालय।

ग्रामीणों की प्रशासन से नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग।संबंधित बने मूकदर्शक

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के बरदाखान में बना सामुदायिक शौचालय जिले की स्वच्छता अभियान की पोल खोलता नजर आ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज जोशी व लोगों ने बताया सार्वजनिक शौचालय की हालत इतनी खराब है कि यहाँ बदबू के कारण खड़ा होना तक मुश्किल है। इतनी गंदगी और कुव्यवस्था के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि मूक दर्शक बने हुए हैं। बरदाखान में आने वाली महिलाएं, बुजुर्ग और पर्यटक गंदगी के कारण मजबूरन खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य जोशी व ग्रामीणों ने प्रशासन से शौचालय की सफाई करवाने तथा नए शौचालय के निर्माण की मांग की है। बताया शौचालय की गंदगी से बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा वर्ष 2016 में विधायक निधि से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। पर इसकी साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण यहां गंदगी बनी हुई है उन्होंने शासन प्रशासन से मां वरदायनी के धाम बरदाखान में नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण की मांग की है। कहा शौचालय की बदहाल हालत से महिलाओं को वर्तमान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जरूरी खबरें