Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:रेगडू दशहरा महोत्सव मे पहुंचे जिलाधिकारी दी शुभकामनाएँ, ग्रामीणों की मांगों पर दिया भरोसा

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 30, 2025

रेगडू दशहरा महोत्सव: जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएँ, ग्रामीणों की मांगों पर दिया भरोसाजिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने जनपद के विकास खण्ड बाराकोट स्थित ग्राम रेगडू के ऐतिहासिक दशहरा महोत्सव के पहले दिन पहुँचे।यह महोत्सव 30 सितंबर, मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रारंभ हुआ है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। जिलाधिकारी ने इस भव्य और शानदार दशहरा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति और समस्त ग्रामीणों के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की।जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और आपसी सौहार्द को दर्शाते हैं। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में स्थानीय जनता के उत्साह और भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह ग्रामीण एकता का एक बेहतरीन उदाहरण है।इस अवसर पर समिति द्वारा जिलाधिकारी से पोखरा से शिव मंदिर तक लगभग 500 मीटर सड़क निर्माण, सार्वजनिक शौचालय सहित अन्य मांगे रखी। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।ग्राम रेगडू का दशहरा महोत्सव क्षेत्र की एक विशिष्ट पहचान है, और जिलाधिकारी की इसमें भागीदारी ने स्थानीय लोगों के उत्साह को और बढ़ा दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष जोशी, योगेश जोशी, राजेन्द्र लडवाल सहित समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें