Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

सूचना

: बाराकोट:दो दिन से बुजुर्ग महिला लापता ग्रामीणों ने पनार नदी में बहने की जताई आशंका 

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
दो दिन से बुजुर्ग महिला लापता ग्रामीणों ने पनार नदी में बहने की जताई आशंका चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ कोठेरा तोक के आमखेत की रहने वाली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पार्वती देवी पत्नी रमेश चंद्र राय सोमवार को  अचानक घर से लापता हो गई ग्रामीणों के द्वारा बुजुर्ग महिला की हर जगह तलाश कर ली गई है पर उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है मंगलवार को भी ग्रामीणों के द्वारा दिन भर महिला की तलाश की गई वहीं ग्रामीण बुजुर्ग पार्वती देवी के पनार नदी के तेज बहाव में बहने की आशंका भी जता रहे हैं फिलहाल ग्रामीणों की तलाश जारी है पर बुजुर्ग महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है परिजनों के द्वारा बुजुर्ग महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दे दी है तथा परिजनों द्वारा लोगों से बुजुर्ग महिला की जानकारी मिलने पर पुलिस व उनसे संपर्क करने की अपील की है

जरूरी खबरें