रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: रा 0प्राथमिक विद्यालय बाराकोट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव
Laxman Singh Bisht
Tue, Apr 7, 2026
बाराकोट: रा 0प्राथमिक विद्यालय बाराकोट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव

चंपावत जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट में प्रवेशोत्सव, कार्यक्रम आज 7 अप्रैल को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया।विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती गंगा देवी की अध्यक्षता एवं खंड शिक्षा अधिकारी बाराकोट कमल भट्ट की उपस्थिति में विद्यालय में नव प्रवेशी बच्चों के स्वागत में समारोह पूर्वक कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।इसके बाद बच्चों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए समारोह में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बैच लगाकर किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में डाइट मैटर शिवराज तड़ागी व अन्य उपस्थित रहे।, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के विषय में बताया गया। जैसे निशुल्क पाठ्य पुस्तक ,निशुल्क गणवेश , मध्यान भोजन ,पोषाहार आदि के बारे में जानकारी दी गई

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की सहायक अध्यापक गीता पुनेठा ने किया अंत में सभी , आगन्तुकों को एवं नव प्रवेशी बच्चों एवं अभिभावकों को विशेष भोज एवं मिष्ठान वितरित किया गया साथ ही समारोह का समापन किया गया । कार्यक्रम में शोभा बोहरा और बी आर सी, उमेश चंद्र जोशी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शुभम जोशी, प्रधान सहायक गौरव गोस्वामी ,कनिष्ठ सहायक मुकेश कुमार अनुसेवक ,अभिभावकों में उमा देवी पुष्पा देवी दीपा देवी ,गीता देवी पूजा देवी, मुन्नी देवी, हरीश सिंह, पूनम अधिकारी, काजल ,पूजा अधिकारी ,हेमा देवी आदि उपस्थित थे।
