Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:डोबाभागू में घरों की और बढ़ रही आग पर वन विभाग व ग्रामीणों ने पाया काबू।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 20, 2026

डोबाभागू में घरों की और बढ़ रही आग पर वन विभाग व ग्रामीणों ने पाया काबू।

गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में जंगलों में आग लगने का सिलसिला भी शुरू हो गया। जंगल की आग से जिले का बाराकोट ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। आज सोमवार को बाराकोट ब्लॉक के डोबाभागू में जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से गांव की ओर बढ़ने लगी। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई और खुद आग बुझाने में जुट गया। सूचना पर रेंजर राजेश जोशी के नेतृत्व में बनकर्मी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया और आग को गांव की ओर बढ़ने से रोक दिया गया। हालांकि इस दौरान आग से बन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है गनीमत रही आग मकानो तक नहीं पहुंची। आग बुझाने में ग्रामीण जगदीश चंद्र तिवारी, बलदेव तिवारी, दिनेश चंद्र तिवारी, नारायण दत्त तिवारी, मनोज तिवारी ,जानकी तिवारी, मीना तिवारी ,कमलापति तिवारी, बन बीट अधिकारी रमेश चंद्र त्रिवेदी ,फायर वॉटर महेंद्र सिंह अधिकारी ,महेंद्र कुमार ,मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें