Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट:रैगांव में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव और बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

रैगांव में स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं को संस्थागत प्रसव और बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दी जानकारी

रैगांव (चंपावत): आयुष्मान आरोग्य मंदिर रैगांव में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना रहा।शिविर के दौरान चिकित्सा टीम ने संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि घर पर प्रसव कराने से जच्चा-बच्चा दोनों के जीवन को खतरा हो सकता है, जबकि अस्पताल में प्रशिक्षित चिकित्सकों की देखरेख में किसी भी जटिलता का समय रहते उपचार संभव है।

इसके साथ ही महिलाओं और किशोरियों को HPV वैक्सीन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इसके महत्व को समझाते हुए समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि—खुशियों की सवारी योजना के तहत प्रसव के बाद माँ और नवजात को सुरक्षित घर तक पहुँचाया जाता है।102/108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अस्पताल पहुँचाने की सुविधा उपलब्ध है।विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि एवं पोषण संबंधी लाभों की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ. इकार खान (राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रैगांव), ग्राम प्रधान उमा देवी, सीएचओ नीमा भट्ट, एएनएम चन्द्रकला एवं बीटीसी सदस्य निर्मला देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें