Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के शहीद पुलिस कर्मियों के घर जाकर परिजनों का जाना हाल ।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 21, 2025

बाराकोट चौकी प्रभारी ने क्षेत्र के शहीद पुलिस कर्मियों के घर जाकर परिजनों का जाना हाल ।

पुलिस के शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि। एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर आज 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बारा कोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने बाराकोट क्षेत्र के शहीद पुलिस कर्मी स्व0श्री लक्ष्मण प्रसाद s/0 स्व0 श्री दानी राम निवासी - कनयाना , स्व0 निर्मल सिंह पुत्र श्री श्याम सिंह निवासी ग्राम बंतोली के घर जाकर परिजनों संग ससम्मान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तथा चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के द्वारा शहीदो के परिजनों से वार्ता कर कुशल क्षेम पूछी गयी तथा दीपावली पर्व की बधाईयाँ और शुभकामनाएं दीं गयी इस दौरान चौकी प्रभारी के द्वारा शहीदों के परिजनों को शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। चौकी प्रभारी के द्वारा शहीदों के परिजनों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करने को कहा गया ।उन्होंने कहा पुलिस परिवार सदैव उनके साथ है। तो वही शहीदों के परिजनों के द्वारा उनका ध्यान रखने के लिए चंपावत पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

जरूरी खबरें