Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

विगत एक सप्ताह से अधिक समय से लावारिस खड़ी UK-03-7600 बजाज पल्सर आंखिर किसकी है ? और क्यों खड़ी है जंगल में?

लड़ीधुरा सांस्कृतिक एवं शैक्षिक मंच अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया बाराकोट के लड़ीधुरा मंदिर के पास विगत एक सप्ताह से अधिक समय से लोहाघाट बाराकोट मोटर मार्ग में एक दुपहिया वाहन बजाज पल्सर UK-03-7600 लावारिस खड़ी है ।मोटरसाइकिल के लावारिस खड़ी होने से मार्ग में आवा जाही करने वाले नागरिकों के बीच संसय उत्पन्न हो रहा है कि आखिर क्यों यह बाइक इतने दिनों से जंगल में लाबारिस खड़ा है।

नागेंद्र जोशी ने पुलिस एवं प्रशासन से अनुरोध किया है कि वाहन स्वामी का पता लगाते हुए इस वाहन को यहां से समय पर उठा लिया जाए ।अन्यथा जंगल में लगने वाली आग एवं मार्ग में आवाजाही करने वाले अराजक तत्व वाहन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मामले का थाना अध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार ने संज्ञान लेते हुए कहा बाइक स्वामी का पता लगाया जा रहा है। बाइक किसकी है और यहां लावारिस हालत में क्यों खड़ी की गई है।

जरूरी खबरें