Tuesday 7th of April 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल:आईजी कुमाऊ के आदेश के बावजूद पुलिस कप्तानों के द्वारा लंबे समय से नहीं छोड़े गए है स्थानांतरित उप निरीक्षक।

बाराकोट : रा०उ०प्रा०विद्यालय फरतोला मे धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

पाटी: तहसील दिवस में डीएम ने सुनी जनसमस्याएं 63 शिकायतों का त्वरित समाधान

उत्तराखंड:14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ

चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बने सक्षम अधिकारी रोहन महरा संभालेंगे विधानसभा अध्यक्ष का पद।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट : रा०उ०प्रा०विद्यालय फरतोला मे धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 7, 2026

बाराकोट : रा०उ०प्रा०विद्यालय फरतोला मे धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव।

विद्यालय की अध्यापिका गीता पुनेठा ने अपनी बेटी का विद्यालय में दाखिला कर पेश की मिसाल

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रा०उ०प्रा०वि० फरतोला में 7 अप्रैल मंगलवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमल भट्ट की उपस्थिति में किया गया।विद्यालय में इस वर्ष 18 छात्र -छात्राओं द्वारा कक्षा 06 में नवीन प्रवेश लिया जिसमे रा०प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती गीता पुनेठा ने अपनी पुत्री फाल्गुनी पुनेठा का नामांकन भी सरकारी विद्यालय में कराकर एक मिसाल पेश की है। मुख्य अतिथि एव विशिष्ट अतिथियों द्वारा सभी बच्चों की टीका लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओ के साथ सरकारी विद्यालयों की समस्त योजनाओ की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए। प्रवेशोत्सव में डाइट लोहाघाट से वरिष्ठ प्रवक्ता शिवराज तड़ागी, कृष्ण सिंह एरी द्वारा नवप्रवेशी छात्रों को मिष्ठान वितरण कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका श्रीमती कविता वर्मा ,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उमेश जोशी, शुभम जोशी, सेवानिवृत प्रधानाद्यापक प्रकाश अधिकारी,सुरेंद्र बोहरा , त्रिभुवन पंत तथा सभी अभिभावक उपस्थित रहे।संचालन विद्यालय के अध्यापक रमेश चंद्र जोशी द्वारा किया गया।

जरूरी खबरें