Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 हैंडपंप एवं 31 सोलर पैनलों की स्थापना के लिए ₹3.98 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति,

मनरेगा कर्मचारियों ने मुख्य सचिव से की स्थायीकरण की मांग जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन

चंपावत:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रथम चरण के बाद जनपद में ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित

गजेंद्र जोशी बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ( हरिद्वार) अध्यक्ष।

चंपावत:17 जुलाई को शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन टीईटी समाप्ति और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर होगा प्रदर्शन।

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी । : बाराकोट:मलवा हटाने में बाराकोट लोहाघाट सड़क में यातायात रहा प्रभावित। मलवा हटाने का कार्य जारी ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

मलवा हटाने में बाराकोट लोहाघाट सड़क में यातायात रहा प्रभावित। मलवा हटाने का कार्य जारी ।बाराकोट लोहाघाट मुख्य सड़क में छड़खोला के पास आज सुबह पहाड़ी से भारी मलवा आने से बंद हो गई थी। मुख्य सड़क के बंद होने से कई वाहन और यात्री सड़क के दोनों और फस गए । सड़क बंद होने की सूचना पर लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता कांडपाल ने खुद मौके पर रहकर सड़क खुलवाई। लेकिन दोपहर में फिर से सड़क में भारी मलवा आ गया।अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने बताया पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा सड़क में आया हुआ है। सड़क खोलने के लिए उनके द्वारा दो जेसीबी मशीने लगाई गई । वही सड़क में पड़े मलवे को हटाने के लिए यातायात प्रभावित रहा पहाड़ी से अभी भी मलवा गिर रहा है। लोग लिंक मोटर मार्ग से बाराकोट पहुंचे। फिलहाल यातायात सुचारु कर दिया गया है। अतिरिक्त मलबे को सड़क से हटाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से इस स्थान पर सावधानी पूर्वक वाहनों का संचालन करने की अपील की है। सड़क बंद होने से कालाकोट के ग्रामीण योगेंद्र कुमार, रवि कुमार, अभिषेक, ललिता देवी, सुनीता देवी ,भावना,, कविता, नीरज कुमार,मुकेश, सचिन आदि ने कहा सड़क बंद होने से ग्रामीण पेयजल स्रोत तक नहीं पहुंच पा रहे है जिस कारण गांव में पेयजल की समस्या भी पैदा होने लगी है।

जरूरी खबरें