Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

चंपावत:वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों की समीक्षा डीएम ने आपसी समन्वय से लंबित मामलों को निस्तारण करने के दिए निर्देश

चंपावत:ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था अदम्य साहस राष्ट्रपति ने लेफ्टिनेंट सुशील बिष्ट को किया सम्मानित

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 मोनिका गिरी के ट्रांसफर पर भड़के लोग।

लोहाघाट:37 वे दिन बुजुर्ग चेतराम ने धरना किया समाप्त प्रयाग पोर्टल के माध्यम से बेटे को आउटसोर्स से दी जाएगी नौकरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सेवानिवृत्ति पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को जोरदार विदाई।

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 1, 2026

सेवानिवृत्ति पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को जोरदार विदाई।

टनकपुर पालिका में ईओ बखूबी संभाल चुके हैं जिम्मेदारी

चंपावत जिला उद्यान विभाग में कार्यरत ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को कर्मचारी संगठनों ने जोरदार विदाई दी। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के सभागार में जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली की अध्यक्षता एवं फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने जोरदार विदाई दी । सभी वक्ताओं ने कहा कि 39 साल की राजकीय सेवा अवधि में भूपेंद्र प्रकाश जोशी द्वारा विभाग एवं संगठन के लिए किए गए कार्य अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

वह कार्मिक एवं शिक्षक हितों के लिए पूरे सेवाकाल में पूरी ऊर्जा के साथ संघर्षरत रहे। जिला उद्यान अधिकारी ने उन्हें एक ईमानदार सत्य निष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक बताया। भूपेंद्र प्रकाश जोशी 2022 से नगर पालिका परिषद टनकपुर में अधिशासी अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति के फल स्वरुप कार्यरत रहे इस दौरान उनके द्वारा नगर के विकास व कर्मचारी हित में बेहतर कार्य किए गए।सितंबर 2025 में प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के पश्चात वह पुनः उद्यान विभाग में अपने मूल पद जेष्ठ उद्यान निरीक्षक के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे।

कार्यक्रम में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला सचिव जीवन चंद्र ओली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह देव, मुकेश बिष्ट, गिरीश पांडे, महेश सिंह, आशीष रंजन खर्कवाल, चंद्रशेखर पांडे, प्रदीप पचौली, निधि जोशी, रेखा चंद, दिनेश बिष्ट, घनश्याम जोशी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें