Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:मानेश्वर धाम में 13 जुलाई से होगी विशाल श्रीमद् भागवत कथा।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

मानेश्वर धाम में 13 जुलाई से होगी विशाल श्रीमद् भागवत कथा। लोहाघाट/चंपावत । शिव भक्तों के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र मानेश्वर धाम में 13 जुलाई से विशाल श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। धाम के पीठाधीश श्री श्री 108 धर्मराजा नंदपुरी जी महाराज की प्रेरणा से विश्व कल्याण के लिए इस कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रविवार को कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया जाएगा तथा 21 जुलाई को पूर्ण आहुति के साथ कथा का समापन होगा। कथा वाचन के लिए पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य बालकृष्ण शरण जी महराज विशेष रूप से यहां आ रहे हैं। मालूम हो कि इस पवित्र धाम में स्वामी धर्मराजा नन्दपुरी जी महाराज द्वारा यहां के पीठाधीश का पद संभालने के बाद लगातार धार्मिक गतिविधियां होने के साथ इस धाम का कायाकल्प होता जा रहा है तथा धाम के आसपास के लोगों के अलावा लोहाघाट एवं चंपावत क्षेत्र के लोग यहां होने वाले प्रत्येक आयोजन में अपनी भागीदारी करते आ रहे हैं।स्वामी धर्मराजा नंदपुरी जी महाराज ने सभी लोगों से कथा सुनने को आमंत्रित कर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

जरूरी खबरें