Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत में धूमधाम से मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस। तैयारी बैठक संपन्न।

लोहाघाट:रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली विजडम स्कूल का वार्षिक उत्सव संपन्न।

लोहाघाट:निराश्रित गौ वंशों ने जीआईसी खेल मैदान में जमाया कब्जा खिलाड़ी परेशान।

लोहाघाट: दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का संतोला डेंजर जोन

रूद्रपुर:पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शार्प शूटर जितेन्द्र चौधरी उर्फ विरत घायल तथा 02 शातिर अपराधी गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :टीएचडीसी के अधिकारियों के दो सदस्यीय दल ने डेंजर जोन स्थल का लिया जायजा।

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 9, 2025

टीएचडीसी के अधिकारियों के दो सदस्यीय दल ने डेंजर जोन स्थल का लिया जायजा।

आज रात को एनएच के अधिकारी वह सभी प्रयास करेंगे, जिससे बुधवार से बड़े वाहनों की हो सके आवाजाही । चंपावत। स्वाला डेंजर जोन से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है। अलबत्ता आज ऊपर से बड़े खाली वाहनों को टनकपुर दिशा की ओर निकालने की अनुमति दी गई। आज टीएचडीसी के दो तकनीकी विशेषज्ञों ने डेंजर जोन के ऊपर से लेकर हर स्तर से फोटोग्राफ लिए तथा स्थित का जायजा लिया। फिलहाल उनका कहना है कि ऊपर से बह रहे पानी के साथ गाद व नीचे धस रही सड़क को रोकने की तात्कालिक आवश्यकता है। टीएचडीसी के विषेशज्ञों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से भी भेंट की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा साइट की परिस्थितियों का अध्ययन एवं फोटोग्राफी कर उच्च अधिकारियों के सम्मुख रखने की बात कही यहां स्थाई ट्रीटमेंट करने में तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा। अधिशाषी अभियंता दीपक जोशी के अनुसार साइट की ऐसी स्थिति नहीं है कि वहां दिन में काम किया जा सके। पूरी रात भर यहां काम चल रहा है। श्री जोशी का कहना है कि ऊपर से गाद आना तथा सड़क का धशाव बंद हो जाता है तो बुधवार को यहां टनकपुर से आने वाले बड़े वाहनों के निकलने की स्थिति पैदा हो सकती है। इस बीच कुछ समय के लिए तेज वर्षा होने के कारण ऊपर से मलवा आने का क्रम शुरू हो गया। डेंजर जोन में कार्यों का संचालन कर रहे सहायक अभियंता नवीन चंद्र टम्टा के अनुसार रात में सड़क धंसने वाले स्थान में बड़े-बड़े पत्थरों का भरान किया जाएगा। ऊपर से पत्थर गिरने का हर वक्त खतरा बना हुआ है। ऐसे खतरे के बीच में रात में जान जोखिम में डालकर सभी लोग काम कर रहे हैं।

जरूरी खबरें