Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चम्पावत:आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने उत्तराखंड में गरीब बच्चो को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए हाईकोर्ट नैनीताल में लगाई जनहित याचिका। न्यायालय ने कई अधिकारियों को नोटिस किया जारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 5, 2023
  आप पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने प्रदेश में गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाने के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल में एक जनहित याचिका दायर करी जन हित याचिका पर सुनवाई करने के बाद माननीय उच्च न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, जिला शिक्षा अधिकारी चंपावत, जिलाधिकारी चंपावत व अन्य अधिकारियों को जारी किया नोटिस, 6 सप्ताह में मांगा जबाब। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 2022 में लोहाघाट से पार्टी के प्रत्याशी राजेश बिष्ट ने बताया उत्तराखंड में गरीब छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले इस उदेश्य से उच्च न्यायालय नैनीताल में एक जनहित याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता के. के. शर्मा के माध्यम से दाखिल की थी, जिस पर आज न्यायालय में सुनवाई के उपरांत प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए जबाब मांग गया है। बिष्ट ने बताया यह किसी से छिपा नहीं है कि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में पठन पाठन की स्थिति सरकार की लापरवाही के कारण अत्यंत दयनीय है। दिल्ली में अरविन्द केजरिवाल के शिक्षा के माडल से प्रभावित होकर हमारे द्वारा पिछले 4 वर्षों से जिला चंपावत में शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने तथा बच्चो को बेहतर शिक्षा का लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। तथा अपने क्षेत्र के अभिभावकों के साथ मिलकर शिक्षा विभाग से लगातार पत्राचार कर व्यवस्था में सुधार की गुहार लगाई, लेकिन विभाग द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई। राजेश बिष्ट ने बताया जिला चंपावत के कुछ स्कूलों का दौरा किया गया तो पता चला कि अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों के कई कई पद रिक्त हैं, कई स्कूल भवन इतने जर्जर हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है। चंपावत जिला जहां से हमारे मुख्यमंत्री रिकार्ड मतों से विधानसभा का चुनाव जीते उसी जिले में कुछ माह पूर्व एक जर्जर स्कूल के भवन के गिरने से एक बालक की मृत्यु हो गई थी तथा कुछ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इसके बावजूद इस घटना से भी प्रदेश सरकार ने सबक नही लिया। चंपावत जिले में कुछ माह पूर्व 8वी तक के बच्चो को दी जाने वाली सरकारी पुस्तके बड़ी संख्या में नाली में पड़ी मिली थी। अधिकांश स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था सुचारु नहीं है, बिष्ट ने कहा स्कूलों के शौचालय इतने गंदे हैं कि उनका उपयोग करना बीमारी को न्योता देना है। बिजली न होने के कारण कुछ स्कूलों में कंप्युटर धूल फांक रहे हैं, छात्रों को इंटरनेट की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जो कि आज के जमाने अत्यंत आवश्यक है। खेल के मैदान नहीं होने के कारण बच्चे खेलकूद गतिविधियों से वंचित हैं। अगस्त माह तक बच्चो को यूनिफॉर्म ना मिलना। विज्ञान,संस्कृत,गणित,अंग्रेज जैसे महत्वपूर्ण विषयो के शिक्षक न होना प्रदेश सरकार की खोखली शिक्षा प्रणाली की पोल खोलता है। बिष्ट ने कहा सरकार शिक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार करने के बजाय सरकारी स्कूलों को बंद करने में ज्यादा रुचि दिखा रही है। पिछली त्रिवेंद्र सरकार ने 3000 स्कूल बंद किए और अब धामी सरकार ने भी बंद करने वाले स्कूलों की एक लंबी सूची तैयार कर दी है। कुल मिलाकर उत्तराखंड की धामी सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तैयार नहीं है, यही कारण है कि हमको न्यायालय की शरण में जाना पडा है। बिष्ट ने बताया लगभग 260 पेज की इस जनहित याचिका में स्कूलों के भ्रमण के दौरान लिए गए वह फोटोग्राफ भी शामिल हैं जो स्कूल भवनों की हालत, पेयजल व्यवस्था, गंदे शौचालयों जैसी अनेक अव्यवस्थाओं की हालत को दर्शा रहे हैं। जनहित याचिका में राजेश बिष्ट ने अपने अधिवक्ता के के शर्मा के माध्यम से माननीय न्यायालय से आग्रह किया है कि चंपावत सहित राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षको के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करवाने, जर्जर स्कूल भवनों के स्थान पर नए भवन बनवाने ताकि किसी भी छात्र व शिक्षक के साथ कोई अनहोनी ना हो, शौचालयों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात करवाने,। सभी स्कूलों में इंटरनेट, बिजली व पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने, सभी विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने, स्कूल स्टाफ की समय से उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाए जाने हेतु उत्तराखंड सरकार को आदेशित किया जाए। हमको माननीय न्यायालय से इस महत्वपूर्ण विषय पर समुचित न्याय मिलेगा इस की पूरी उम्मीद है।

जरूरी खबरें