Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:बेलखेत के पास हादसा खाई मे गिरी कार एक घायल । पुलिस व युवाओं ने किया रेस्क्यू।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 28, 2025

बेलखेत के पास हादसा खाई मे गिरी कार एक घायल । पुलिस व युवाओं ने किया रेस्क्यू।टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में आज मंगलवार शाम को बेलखेत के पास एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर मौके पर चलथी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पहुंची पुलिस व स्थानीय युवाओं के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाल कर अमोड़ी अस्पताल मे प्राथमिक उपचार दिया गया। चलथी चौकी प्रभारी ने बताया दुर्घटना में घायल व्यक्ति को हल्की चोटे आई हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया चंपावत निवासी दिनेश पटवा खटीमा से अपने पैर का उपचार करा कर चंपावत की ओर आ रहे थे। गाड़ी में उनका बेटा दिव्यांशु व भतीजा सूरज भी थे ।तभी बेलखेत के पास उनकी सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। बताया गनीमत रही कार एक पेड़ में अटक गई जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। चोकी प्रभारी ने बताया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर घायल दिनेश पटवा को खाई से बाहर निकाला गया दिव्यांशु व सूरज खुद गाड़ी से बाहर निकल कर आ गए थे। रेस्क्यू में पुलिस के साथ साथ स्थानीय युवाओं की भूमिका सराहनीय रही।

जरूरी खबरें