Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 6, 2026

हथियारों के बल पर नाबालिग से गैंगरेप के आरोप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी।

पिता ने थाने में दी तहरीर क्षेत्र के तीन लोगों पर लगे हैं आरोप।

पुलिस जुटी जांच में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार

चंपावत के सल्ली क्षेत्र से हथियारों के बल पर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें क्षेत्र के ही तीन लोगों पर आरोप लगे हैं। नाबालिग के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए चंपावत कोतवाली में घटना की नामजद तहरीर दी है तथा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में पिता ने बताया है में एक बीमार व्यक्ति हूं मेरा इलाज करवाने हेतु मेरी बेटी मुझे अपने गांव से चंपावत लाई थी। कल 5 मई 2026 को मेरी बेटी जिसकी उम्र 16 वर्ष है शाम को घर वापस नहीं लौटी। मैंने फोन मे पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके द्वारा बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। तहरीर में बताया गया है स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4:00 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक कमरे में बधी हुई और नग्न अवस्था में मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों के द्वारा उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू व बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए ।जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बाध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चंपावत कोतवाली पहुंचे हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही मामले में कांग्रेस महासचिव आनंद महरा ने गहरी नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है भाजपा शासन में महिला अपराध बड़ रहे है ।उन्होंने चंपावत पुलिस से तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। इस घटना पर लोग गहरी नाराजगी जता रहे है तथा मामले मे निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। मामले में चंपावत पुलिस जांच में जुट गई है । चंपावत कोतवाल बी0एस0 बिष्ट ने बताया पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस के द्वारा जिला चिकित्सालय चंपावत मे नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया मामले की जांच महिला दरोगा के द्वारा की जा रही है। फिलहाल आरोप काफी गंभीर है घटना में कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी मेडिकल रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगी। आरोप काफी गंभीर है। मामला सोशल मीडिया में गर्माने लगा है।

जरूरी खबरें