रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 3, 2026
सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

चंपावत में सहकारिता सप्ताह के तहत बहु0 उद्देशीय साधन सहकारी समिति के द्वारा जिले के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज शुक्रवार 3 जुलाई को कार्यक्रम के तहत बहुत उद्देशीय साधन सहकारी समिति चंपावत की वार्षिक बैठक का आयोजन समिति अध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह तथा सहकारिता सचिव महेश बोहरा (भय्यू) के संचालन में किया गया। बैठक में समिति सचिव द्वारा काश्तकारों को समिति का आय व्यय ,लाभ हानि तथा वर्ष भर में किए गए क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई। तथा भविष्य में भी कृषकों के हित में कई योजनाओं को संचालित करने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के उप महाप्रबंधक संजीव सिंह, व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत रहे। जिनका समिति अध्यक्ष व शाखा प्रबंधक चंपावत आनंद प्रकाश के द्वारा बुके व मोमेंटो को देकर स्वागत किया गया। बैठक में समिति संचालक मंडल के उपाध्यक्ष रघुवर सिंह, सदस्य सोनी चौधरी, पूर्व अध्यक्ष विकास शाह, राकेश पांडे, पूरन चंद्र बिष्ट ,कलावती देवी ,भावना तिवारी ,महेश्वरी देवी, नवीन सिंह गिरीश सगटा,समिति संगठन जिला अध्यक्ष कपिल खर्कवाल,लक्ष्मण बोरा, प्रकाश सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सुंदर सिंह बोरा,चंद्र शेखर मनी सूरज जोशी आदि कर्मचारियों के द्वारा सहयोग किया गया।