Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

सूचना

रिपोर्ट :जगदीश जोशी : चंपावत:आंगनबाड़ी केंद्र दुधौरी में गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 21, 2026

आंगनबाड़ी केंद्र दुधौरी में गोद भराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन

चंपावत। जिले की दूरस्थ क्षेत्र दुधौरी आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास विभाग की ओर से सामूहिक गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न केंद्रों की 30 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभा किया। शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री बिमला आर्य के नेतृत्व में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय ग्राम प्रधान आशा आर्य ने किया। इस दौरान क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र दुधौरी, ह्यूला, लड़ाबोरा, शेरा सहित अन्य केंद्र की महिलाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभा किया। महिलाओं को बाल विकास विभाग की ओर से संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। सभी महिलाओं को पोषित आहार लेने, नवजात शिशु की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर उमा आर्य, रेखा देवी रेखा बिष्ट, गीता देवी, रितु, कंचन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें