Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: बनबसा 50 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 2024 की प्रदेश की सबसे बड़ी चरस रिकवरी

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 11, 2024
50 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 2024 की प्रदेश की सबसे बड़ी चरस रिकवरी एसपी चंपावत के निर्देश पर चंपावत जनपद के बनबसा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में पुलिस टीम के हाथ लगी बड़ी सफलता, नेपाल से तस्करी कर भारत लाई गई 25 किलो से ज्यादा चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग 50 लाख के आसपास आंकी जा रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम के द्वारा एसओजी एवं एटीएफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर की जा रही चेकिंग के दौरान टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर कमल पथ के पास एक होंडा सिटी कार UK07 AY 1771 को चेकिंग हेतु रोका गया। चेकिंग के दौरान कार की चेचिस के नीचे बने मॉडिफाई केबिन में 16 पारदर्शी पनियों के बंडल के रूप में 15 किलो 747 ग्राम एवं कार में ही रखें एक अन्य बैग से 9 किलो 940 ग्राम चरस बरामद की गई। कार में सवार दोनों व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों व्यक्तियों की पहचान विशाल गुप्ता निवासी बदायूं एवं बृजेश कुमार गुप्ता निवासी थाना दातागंज बदायूं के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उन्होंने पुलिस से बचने के लिए कार में मोडिफिकेशन करवा यह केबिन बरेली में ही बनवाया था। जिससे कि वह आसानी से चरस की तस्करी कर सकें। यह चरस उनके मित्र नेपाली तस्करों के द्वारा उनको दी गई थी। जिसे उन्हें बदायूं ले जाना था जहां इस चरस को बेचकर वह मोटी कमाई करने वाले थे। सीईओ ने बताया यह बरामद की विगत 10 वर्षों में जनपद की सबसे बड़ी बरामद की है तथा उत्तराखंड राज्य में वर्ष 2024 की अब तक की सबसे बड़ी चरस की रिकवरी है बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपए है वही एसपी चंपावत ने पुलिस टीम को ₹5000 इनाम की घोषणा करी है एसओजी टीम में मनीष खत्री प्रभारी एसओजी ,एस आई सोनू सिंह एंएनटीएफ, हेड कांस्टेबल मतलूब खान, हेड कांस्टेबल गणेश बिष्ट, हेडकांस्टेबल महेंद्र डगवाल ,कांस्टेबल नवल किशोर ,कांस्टेबल सूरज कुमार ,कांस्टेबल विनोद जोशी ,कांस्टेबल अशोक वर्मा ,वही बनबसा पुलिस टीम में एसओ बनबसा लक्ष्मण सिंह, एसआई ललित पांडे ,एसआई सुरेंद्र सिंह ,हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, कांस्टेबल जगदीश कन्याल ,कांस्टेबल अनिल कुमार कांस्टेबल विनोद यादव शामिल रहै

जरूरी खबरें