रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jun 9, 2026
पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

सड़क किनारे नहीं लगे हैं क्रश बैरियर। संबंधित विभाग बना मूकदर्शक।

किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में विभाग क्या दुर्घटना होने के बाद ही किए जाएंगे सुरक्षात्मक उपाय।

चंपावत जिले में विभागीय अधिकारी अपने कार्यों के प्रति कितने लापरवाह है इसका जीता जागता उदाहरण चंपावत जिले के पाटी की न्यू कलोनी के पास पाटी मेहरोली सड़क मे देखा जा सकता है । जहां सड़क के बीचो बीच बनी नाली में लोहे की जालियां क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है। पर विभागीय अधिकारियों को यह नजर नहीं आता है या देखकर भी आंखें मूद ली जाती है। सड़क के किनारे 15 फीट का डेंजर जोन बना हुआ है। पर वाहनों को दुर्घटना से बचाने के लिए विभाग के द्वारा क्रश बैरियर तक नहीं लगाया गया है ना ही टूटी हुई लोहे की जालियां बदली गई है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया अगर इस स्थान पर दोपहिया या चार पहिया वाहन असंतुलित होते हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है वाहन फिसल कर सैकड़ो फिट गहरी खाई में समा सकते हैं। कहा पैदल राहगीरो के लिए भी इस स्थान पर खतरा बना हुआ है ।लोगों ने कहा विभाग से कई बार नाली के ऊपर रखी लोहे की जालियों को बदलने तथा क्रश बैरियर लगाने की मांग की गई पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। लोगों ने कहा लगता है विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। कहा अगर इस स्थान में कोई भी बड़ी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की रहेगी। लोगों ने कहा विभागीय लापरवाही के चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

लोगों ने बताया रात में खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान में सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की है। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2002 में पीएमजीएसवाई विभाग के द्वारा कराया गया था। कुल मिलाकर विभागीय लापरवाही दुर्घटनाओं को दावत देती नजर आ रही है। या जिलाधिकारी मामले का संज्ञान लेंगे तभी समस्या का समाधान होगा विभागीय अधिकारी खुद से कुछ नहीं करेंगे।
