Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कांग्रेस नेता आनंद महरा पर इंजीनियर को धमकाने के आरोप पर मुकदमा दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 19, 2026

कांग्रेस नेता आनंद महरा पर इंजीनियर को धमकाने के आरोप पर मुकदमा दर्ज।

टनकपुर शारदा कॉरिडोर के साइट इंजीनियर को धमकाने सहित कई आरोप

25 अप्रैल को लगे आरोपों पर 17 मई को दी गई टनकपुर कोतवाली में तहरीर

चंपावत के सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से फर्जी दुष्कर्म मामले में साजिशकर्ता सहित कई आरोप में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा 13 मई से पिथौरागढ़ जेल में बंद है। अब कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनंद सिंह महरा के खिलाफ टनकपुर शारदा कॉरिडोर परियोजना के साइट इंजीनियर को गाली देने, मारपीट, धमकाने और मोबाइल तोड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल जिले के निवासी और शारदा कॉरिडोर के साइट इंजीनियर प्रीत प्रताप ने 17 मई की रात पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 25 अप्रैल को खेतखेड़ा क्षेत्र में शारदा कॉरिडोर परियोजना के तहत नाले पर लेवलिंग और ड्रेसिंग का कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि 25 अप्रैल की शाम बनबसा निवासी आनंद सिंह महरा ने कार्यस्थल पहुंच बिना किसी कारण गालीगलौज व मारपीट की।शिकायतकर्ता के मुताबिक जब उन्होंने मोबाइल फोन से घटना की वीडियोग्राफी करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक तोड़ दिया। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी ने स्वयं को कांग्रेसी नेता बताते हुए भविष्य में देख लेने की धमकी दी।

कहा गया कि घटना के बाद डरे साइट इंजीनियर अगले दिन अपने घर संभल चले गए। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी कार्यदायी संस्था उत्तराखंड प्रोजेक्ट डेवलपमेंट कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। साइट इंजीनियर प्रीत प्रताप की 17 मई को तहरीर के बाद टनकपुर कोतवाली में बीएनएस की धारा 115 (2), 324 (2), 351 (2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बूम चौकी प्रभारी संदीप पिल्ख्वाल को जांच अधिकारी बनाया गया है।कांग्रेस नेता आनंद सिंह महरा सल्ली क्षेत्र में नाबालिग से फर्जी दुष्कर्म मामले में साजिशकर्ता सहित कई आरोप में 13 मई से पिथौरागढ़ जेल में बंद है। नए मुकदमे से उनकी मुसीबतें और बढ़ती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें