Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डॉक्टर्स डे पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों को बेहतर सेवा के लिए किया गया सम्मानित।

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:दीप पाठक ने कुंभ मेला एवं चारधाम यात्रा हेतु 1000 नई बसें खरीदने की मांग।

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 19, 2026

दीप पाठक ने कुंभ मेला एवं चारधाम यात्रा हेतु 1000 नई बसें खरीदने की मांग।

परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दिया ज्ञापन

टनकपुर के प्रमुख समाजसेवी दीप चंद्र पाठक द्वारा प्रदेश में आयोजित होने वाले कुंभ मेला एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर ज्ञापन प्रेषित किया गया।यह ज्ञापन मुख्यमंत्री, राज्यपाल तथा मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन को उपजिलाधिकारी, पूर्णागिरी तहसील (जनपद चंपावत) के माध्यम से भेजा गया।ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कुंभ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिससे वर्तमान परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव पड़ता है और उपलब्ध संसाधन इस बढ़ती आवश्यकता को पूर्ण रूप से संभालने में सक्षम नहीं हैं।इस संदर्भ में पाठक के द्वारा मांग की गई है कि कुंभ मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 1000 नई बसों की खरीद/व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके और यात्री प्रबंधन को भी सुदृढ़ किया जा सके।ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुंभ मेले के उपरांत यही बसें चारधाम यात्रा में उपयोगी सिद्ध होंगी, जिससे तीर्थयात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन सेवा मिल सकेगी। साथ ही, इन बसों का उपयोग प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नियमित परिवहन सेवाओं के रूप में किया जा सकता है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि नई बसों की व्यवस्था से परिवहन विभाग की जर्जर बसों की स्थिति में सुधार होगा, हजारों चालकों एवं परिचालकों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे तथा परिवहन निगम के राजस्व में भी वृद्धि होगी।पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक अथवा सीएनजी बसों को प्राथमिकता देने की भी मांग की गई है।ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश सरकार से इस जनहित के महत्वपूर्ण विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की गई है, ताकि कुंभ मेला एवं चारधाम यात्रा दोनों के लिए दीर्घकालिक, सुदृढ़ एवं प्रभावी परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

जरूरी खबरें