Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: चंपावत:डीएम ने बरदोली में संसूचित फसल मडवा में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 2, 2024
डीएम ने बरदोली में संसूचित फसल मडवा में क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया संपन्न जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने मंगलवार को तहसील चंपावत के ग्राम बरदोली में कृषक गोपाल सिंह एवं केसर सिंह के खेत पर जाकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत संसूचित फसल मंडुवा पर फसल कटाई प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों का हौसला अफजाई करते हुए उनके द्वारा उत्पादित की जा रही फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आधुनिक/जैविक खेती करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिसके लिए संबंधित विभागों द्वारा कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज एवं उचित प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी कृषकों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा है, ताकि किसानों की आर्थिकी मजबूत होने के साथ ही वह आत्मनिर्भर हो सकें।  जिलाधिकारी ने स्थानीय कृषकों को फसल क्षति से होने वाली हानि से बचने के लिए फसल बीमा कराने हेतु परामर्श दिया। जिलाधिकारी द्वारा किसान गोपाल सिंह एवं केसर सिंह के खेत में 30 वर्ग मीटर के प्लाट पर क्रॉप कटिंग की गई। प्रथम व द्वितीय खेत में प्लॉट की उपज क्रमशः 8.700 किलोग्राम तथा 9.100 किलोग्राम आयी। जिलाधिकारी ने खेत के नक्शा, खसरा रजिस्टर आदि की जांच करते हुए किसानों से खेती किसानी के बारे में विस्तार से चर्चा की एवं जिलाधिकारी ने बताया कि क्रॉप कटिंग के प्रयोग के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन, उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। क्रॉप कटिंग प्रयोग के परिणामो के आधार पर ही फसल बीमा के दावों का भी भुगतान किया जाता है। क्रॉप कटिंग के प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कृषकों के लिए एवं योजनाओं के निर्माण में सरकार व अन्य संगठनों को भी सहायता मिलती है।इस दौरान किसानों द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा हेतु वायर फैंसिंग करवाए जाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। क्रॉप कटिंग के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पांडे राजस्व उप निरीक्षक चंद्रशेखर पंत अमित सिपल विनोद देव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें