Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: चंपावत:भारी बारिश की चेतावनी के चलते 1 अगस्त को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद डीएम ने आदेश किए जारी 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 31, 2024
भारी बारिश की चेतावनी के चलते 1 अगस्त को चंपावत जिले के सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद डीएम ने आदेश किए जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा मगंलवार को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार एक अगस्त 2024 को जनपद चंपावत में कहीं-कहीं बहुत बड़ी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नवनीत पांडे ने भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं व नोनिहालो के सुरक्षा को देखते हुए गुरुवार 1 अगस्त 2024 को जनपद चंपावत के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओ एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।* साथ ही उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त सम्बंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

जरूरी खबरें