Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चंपावत:कर्मचारियों की हुंकार अभी भी नहीं हुई कार्रवाई तो लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई।

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 20, 2024
कर्मचारियों की हुंकार अभी भी नहीं हुई कार्रवाई तो लड़ी जाएगी आर पार की लड़ाई। मल्ला भैंसकोट राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ से निलंबित शिक्षक घिसियावन प्रसाद जिज्ञासु द्वारा दो दबंगों के साथ मिलकर मुख्य शिक्षा अधिकारी पिथौरागढ़ को धमकाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है, निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक सप्ताह से अधिक समय से कर्मचारी एवं शिक्षक पूरे कुमाऊं मंडल में धरने पर बैठे हुए हैं। चंपावत में भी कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन, आज दिनांक 20 अगस्त 2024 को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में धरने पर बैठे। एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष नागेंद्र जोशी की अध्यक्षता एवं हिमांशु मुरारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मचारी एवं शिक्षकों ने एक स्वर में ऐसे विवादित शिक्षक को जिले से बाहर सम्बद्ध करने तथा अबिलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की आज कार्यक्रम में राजकीय शिक्षक संगठन चंपावत इकाई के जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी ,सचिव इंदुवर जोशी, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला महामंत्री बंशीधर थ्वाल, फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली, नवीन चंद्र पुनेठा,रविंद्र सिंह चंदेल, ललित मोहन चतुर्वेदी, शोवन सिंह, संदीप मेहता, मिंटू सिंह राणा, नवल कालाकोटी, सुरेंद्र गोस्वामी, विमलाजोशी, भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, संतोष कुमार उप्रेती, मालविका पंत, कैलाश नाथ महंत हरी विनोद पंत उपस्थित रहे

जरूरी खबरें