Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत :गीता धामी ने बनवसा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 17, 2023
  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी श्रीमती गीता धामी जी द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में जनपद चंपावत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं जनपद के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व माननीय मुख्यमंत्री जी के आदर्श चंपावत की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मंगलवार को श्रीमती धामी द्वारा टनकपुर क्षेत्र की 50 एवं बनबसा क्षेत्र की 50 महिलाओं को सिलाई मशीन प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पचपकारिया बनबसा एवम होटल ब्लू एंपायर टनकपुर में किया गया* इस अवसर पर राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिला उत्थान हेतु संचालित योजनाओं के विषय में भी सभी को अवगत कराया गया।बनबसा में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना REAP चंपावत के अन्तर्गत उन्नति महिला संकुल संघ बनबसा व ओम महिला संकुल संघ टनकपुर के अंतर्गत परियोजना मानकों में चयनित 169 अति गरीब परिवारों को उद्यम स्थापना तथा व्यवसाय संचालन हेतु प्रति गरीब परिवार रु 35000 की दर से कुल 5915000 की धनराशि प्रदान की गई, जिसके तहत उन्नति संकुल संघ के 108 गरीबतम परिवारों को रु 37,80000 व ओम संकुल संघ के चयनित गरीबों सदस्यों को रु 21,35000 की धनराशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। इसके पश्चात टनकपुर ब्लू एंपायर में आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा संचालित हमारा पेड़ हमारा धन योजना कार्यक्रम के 32 लाभार्थियों को एफडीआर के माध्यम से धनराशि वितरित की गई ।  इसके उपरांत श्रीमती गीता धामी द्वारा राजकीय महाविद्यालय टनकपुर में 05 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन विज्ञान संकाय के भवन का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया* और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित कर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली को रोकने हेतु पारित नकल विरोधी कानून के संबंध में बताया गया। *इस अवसर पर सभी को नवरात्रि की बधाई देते हुए श्रीमती धामी ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही यह सिलाई मशीन कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है यहां की जनता के सहयोग व आशीर्वाद से आज उत्तराखंड के विकास हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को अवसर प्राप्त हुआ है आज निरंतर प्रदेश का विकास हो रहा है। वर्तमान में चंपावत में करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं जो मॉडल जिले की ओर यह जिला अग्रसर हो रहा है,इसी के अनुरूप प्रदेश के अन्य जिलों में भी विकास होगा* वहीं दूसरी और डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्रीमती धामी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में *चंपावत में अनेकों कार्य किया जा रहे हैं विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित के साथ जिला मुख्यालय में पुस्तकालय हेतु फर्नीचर, पुस्तक आदि उपलब्ध कराई गई जिसका लाभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को मिल रहा है इसी प्रकार टनकपुर में भी पुस्तकालय खोले जाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से घोषणा की गई है उसके अनुरूप कार्य हो रहा है सरकार द्वारा प्रदेश में नकल विरोधी कानून लाकर आज निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षाएं संपन्न हो रही है जिसका सीधा लाभ यहां के युवाओं को मिल रहा है*। उक्त कार्यक्रमों के अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार वर्मा,बनबसा रेनू अग्रवाल, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूरन मेहरा जिला महामंत्री , सुनीता मुरारी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, तुलसी कुंवर मंडल अध्यक्ष , दीपक पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हर्षवर्धन रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवम अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित विभिन्नविभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें