Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत: अगले हफ़्ते हल्द्वानी से चंपावत को शुरू होगी हेली सेवा, 2625 रुपया होगा किराया

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 7, 2024
हैलीसेवा संचालन कर रही हैरिटेज कंपनी के अधिकारियों ने चंपावत सर्किट हाउस हैलीपैड का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण अगले हफ़्ते हल्द्वानी से चंपावत को शुरू होगी हेली सेवा, 2625 रुपया होगा किराया भारत सरकार की महत्वपूर्ण उड़ान योजना के अंतर्गत हल्द्वानी से चंपावत सर्किट हाउस हेलीपैड के लिए शीघ्र ही हेली सेवा शुरू होने जा रही है*। हेली सेवा शुरू करने को लेकर बुधवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(डीजीसीए) तथा हैलीसेवा संचालन कर रही हैरिटेज कंपनी के अधिकारियों द्वारा चंपावत सर्किट हाउस स्थित हैलीपैड का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया*। इस दौरान हैलीपैड में हवाई यात्रा सुचारू हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद पाए जाने पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि शीघ्र ही हल्द्वानी से चंपावत को हैलीसेवा प्रारंभ की जाएगा। निरीक्षण के दौरान हेरिटेज एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहित माथुर ने अवगत कराया कि भारत सरकार की उड़ान योजनान्तर्गत हैरिटेज एविएशन द्वारा कुमाऊं के हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़ व मुनस्यारी के लिए शीघ्र ही अगले सप्ताह से हेली सेवा शुरू की जा रही रही है। सप्ताह में प्रतिदिन हल्द्वानी से तीनों स्थानों हेतु दो बार हवाई सेवा होंगी,प्रात:काल एवं अपराह्न में दो बार आना व दो बार जाना। हल्द्वानी से सुबह चंपावत,फिर चंपावत से हल्द्वानी को व इसी प्रकार अपराह्न में भी हल्द्वानी से चंपावत तथा चंपावत से हल्द्वानी को यात्रियों को ले जाएगा। इसका किराया चंपावत से हल्द्वानी तक का कुल 2625-00 निर्धारित किया गया है। माथुर ने बताया कि हल्द्वानी से चंपावत को 7 सीटर हेलीसेवा शुरू की जा रही हैं हेलीपोर्ट पर हर समय 2 पायलट और 4 इंजीनियर रहेंगे। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सौरभ असवाल ने डीजीसीए से अधिकारियों को अवगत कराया कि हैलीपैड में आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं,उन्होंने कहा कि प्रशासन हैलीसेवा के संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। यात्रियों की भी तथा हैलीकॉप्टर की भी सुरक्षा महत्वपूर्ण है। इस दौरान डीजीसीए की टीम द्वारा हैलीपैड में शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही विभिन्न व्यवस्थाऐं फायर सर्विस, स्वास्थ एम्बुलेंस व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था,टिकेट काउन्टर व्यवस्था, शौचालय व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान डीजीसीए से आए कैप्टन आर एस यादव, सहित अन्य अधिकारी व जिला प्रशासन से पुलिस उपाधीक्षक विपिन चंद्र पंत,तहसीलदार ज्योति धपवाल,थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय, सहित हैरिटेज एविएशन के एस एम शेर सिंह यादव, इंजीनियर आकाश व अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें