Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

दून:एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री : रेखा आर्या

चंपावत को आदर्श और उत्तराखंड को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ते कदम

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:1971 बांग्लादेश की लड़ाई के अमर शहीद हरी सिंह की वीरांगना को भारत व बांग्लादेश सरकार ने किया सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 13, 2026

1971 बांग्लादेश की लड़ाई के अमर शहीद हरी सिंह की वीरांगना को बांग्लादेश सरकार ने किया सम्मानित1971 भारत-पाक युद्ध के बांग्लादेश की लड़ाई में शहीद लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत बगोटी निवासी शहीद हरि सिंह को भारत व बांग्लादेश सरकार ने सम्मान देते हुए उनकी वीरांगना सरू देवी को सम्मानित किया। आज शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उमेद सिंह व सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन एच0 एस0 धोनी ने बांग्लादेश सरकार की ओर से दिए गए प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा भारत सरकार की और से जिला सैनिक कल्याण विभाग के द्वारा दो लाख रुपए की सम्मान राशि दी गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पंडित प्रवीन पांडे के द्वारा की गई पहल पर सैनिक कल्याण बोर्ड के द्वारा वीरांगना सरू देवी से पूरे कागजात मांगे गए । जिस पर कार्रवाई करते हुए आज बांग्लादेश सरकार के द्वारा वीरांगना को सम्मानित किया गया। पंडित प्रवीन पांडे ने बताया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के द्वारा गांव में शहीद के नाम का प्रवेश द्वार बनाने का भी आश्वासन दिया गया है। पंडित प्रवीन पांडे ने बताया शहीद हरीश सिंह 1971 भारत पाक युद्ध में छोटी उम्र में ही अपनी जांबाजी का प्रदर्शन करते हुए पाक सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने देश के लिए जान दे दी पर देश की आन बान शान पर आँच नहीं आने दी। पंडित पांडे ने कहा मुझे व मेरे ग्राम वासियों को गर्व है कि वह शहीद के गांव के निवासी हैं। उन्होंने बताया सरु देवी छोटी सी उम्र में ही वीरांगना बन चुकी थी। उन्होंने पूरा जीवन अपने शहीद पति की याद में काट दिया है। आज बांग्लादेश सरकार व भारत सरकार के द्वारा उनके वीर शहीद पति को सम्मानित किया गया है जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

जरूरी खबरें