Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के विरुद्ध 28–29 नवम्बर को सघन अभियान

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

.यातायात के नियमों का उल्लंघन करने एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के विरुद्ध 28–29 नवम्बर को सघन अभियानएआरटीओ चंपावत मनोज बगोरिया ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 28 एवं 29 नवम्बर को विशेष जांच अभियान संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही लापरवाही को रोकना, गलत दिशा/गलत लेन में वाहन चलाने पर सख्त नियंत्रण करना तथा जनसामान्य को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है।इस अभियान के दौरान रोंग साइड/रोंग लेन ड्राइविंग , बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, स्कूल क्षेत्रों, बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर लापरवाह ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग तथा राइडर–पिलियन दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्यता पर विशेष प्रवर्तन किया जाएगा। एआरटीओ ने बताया कि गलत दिशा एवं गलत लेन में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है, विशेषकर पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों में, जहाँ ऐसे मामलों से हेड-ऑन कोलिजन की घटनाएँ बढ़ जाती हैं। इन पर कड़े प्रवर्तन और सघन निगरानी से प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।अभियान के दौरान मौके पर ई-चालान की कार्यवाही, निर्देशों का उल्लंघन करने पर जुर्माना, दोहराव की स्थिति में वाहन सीज़ की कार्रवाई की जाएगी, साथ ही स्कूल समय में अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनसामान्य से अपील है कि वे सुरक्षित ड्राइविंग को आदत बनाएं, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, गति सीमा का पालन करें तथा गलत दिशा में वाहन न चलाएं।

जरूरी खबरें