Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर मल्ला बापरू स्कूल और बाराकोट के सिंगदा में पेयजल आपूर्ति हुई बहाल

चंपावत:पुनाकोट वार्ड में पेयजल संकट पर डीएम का त्वरित एक्शन, टैंकरों से की जा रही जलापूर्ति

चंपावत:आशा गोस्वामी बनी अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पत्रकारों ने दी बधाई।

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :करोड़ों रुपए की शराब गटक गए चंपावत जिले के मदिरा प्रेमी। आबकारी राजस्व 93.80 करोड़ पहुंचा

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 4, 2026

करोड़ों रुपए की शराब गटक गए चंपावत जिले के मदिरा प्रेमी। आबकारी राजस्व 93.80 करोड़ पहुंचा

जनपद चम्पावत में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। चंपावत जिले के मदिरा प्रेमी वर्ष 2025/ 26 में करोड़ों रुपए की शराब गटक गए।जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर जनपद में कुल ₹93 करोड़ 80 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है।गत वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा ₹71 करोड़ रहा था। इस प्रकार, वर्तमान वर्ष में लगभग ₹22 करोड़ 80 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है।उन्होंने बताया कि यह वृद्धि अवैध मदिरा की बिक्री पर सख्त नियंत्रण, सतत प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। विभाग द्वारा किए गए सुनियोजित प्रयासों से राजस्व संग्रहण में निरंतर सुधार संभव हुआ है। शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सतत प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरी खबरें