Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मंत्री भरत चौधरी का चम्पावत का दो दिवसीय दौरा जिला योजना बैठक में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 22, 2026

मंत्री भरत सिंह चौधरी का चम्पावत का दो दिवसीय दौरा जिला योजना बैठक में करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

चंपावत।उत्तराखंड सरकार के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म, मध्यम उद्यम तथा खादी एवं ग्रामोद्योग व चंपावत के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी का जनपद चम्पावत में दो दिवसीय आधिकारिक भ्रमण प्रस्तावित है। इस दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों में सहभागिता के साथ-साथ जनपद की विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय मंत्री 22 अप्रैल 2026 को सायं 8:00 बजे एनएचपीसी गेस्ट हाउस, बनबसा पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।दिनांक 23 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे वे बनबसा से चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे तथा पूर्वाह्न 11:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय, चम्पावत पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:00 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेंट-वार्ता कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।इसके उपरांत माननीय मंत्री अपराह्न 2:00 बजे विकास भवन सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक सम्पन्न होने के पश्चात मंत्री अपराह्न 4:00 बजे विकास भवन, चम्पावत से बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बैठक हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करते हुए समय पर प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, जिससे जनपद के समग्र विकास की दिशा में प्रभावी निर्णय लिए जा सकें।

जरूरी खबरें