Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:गोल्ज्यू महोत्सव मे व्यापारिक मेले का पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया उद्घाटन।

Laxman Singh Bisht

Fri, May 8, 2026

गोल्ज्यू महोत्सव मे व्यापारिक मेले का पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया उद्घाटन।

महोत्सव में स्थानीय व्यापारियों के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए सैकड़ो व्यापारियों ने सजाई है दुकाने।

जनता के द्वारा महोत्सव का उठाया जा रहा है आनंद। मनोरंजन के लिए लगे हैं झूले चरखे।

14 से 16 मई तक होगा स्टार नाइट का आयोजन।

चंपावत। नगर पालिका चंपावत के द्वारा गौरल चौड़ मैदान में आयोजित गोल्ज्यू महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 7 मई को व्यावसायिक मेले का शुभारंभ गोरलचौड़ मैदान में नगर पालिकाध्यक्ष चंपावत प्रेमापांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवसायिक मेले से हथकरघा और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस मौके पर कलश यात्रा भी निकाली गई। पालिका अध्यक्ष ने बताया जनता की मांग पर इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में आकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि व्यवसायिक मेले में स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय भी किया जाएगा। तथा अन्य राज्य से आए सैकड़ो व्यापारियों के द्वारा भी विभिन्न उत्पादों की दुकानें सजाई गई है। तथा जनता के मनोरंजन के लिए मौत के कुएं के साथ-साथ झूले चरखे लगाए गए हैं। जिनका क्षेत्रीय जनता के द्वारा भरपूर आनंद लिया जा रहा है तथा मेले में आए उत्पादों की जमकर खरीदारी की जा रही है।

उन्होंने बताया 4 मई से 13 मई तक होने वाला गोल्ज्यू महोत्सव की तिथि में मौसम खराब होने से बदलाव किया गया है। अब मेले का समापन 13 के स्थान पर 16 मई को होगा। महोत्सव में विद्यालयी स्तर की प्रतियोगिताएं, स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम और विभिन्न सांस्कृतिक दलों व स्टार कलाकारों की प्रस्तुतियां 14 मई से 16 मई तक होगी।इस मौके पर दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, बबीता प्रहरी, पूजा वर्मा, रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, एडवोकेट शंकरदत्त पांडेय ईओ भरत त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

जरूरी खबरें