Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:एकल, परित्यक्ता और विधवा महिलाओं को गाँव में ही रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार।

लोहाघाट:प्रेम नगर के ग्रामीणों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध। आंदोलन की दी चेतावनी।

चंपावत:नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म की कहानी बनाने वाले आरोपियों की सुनवाई न होने से परिजन नाराज। जेल में प्रताड़ना के आरोप

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कल से चंपावत में नियमित रूप से खुलेंगी मुस्लिम समाज की दुकानें

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 4, 2025

कल से जिला मुख्यालय में नियमित रूप से खुलेंगे मुस्लिम समाज की दुकानें

रविवार को हुए विवाद से चल रही थी बंद

व्यापार मंडल प्रतिनिधि व हिन्दू वादी संगठन के लोगों से हुए वार्ता

गलत काम करने वाले व्यक्ति को किया जाएगा जिला बदर । जिला मुख्यालय चंपावत मे बुधवार से मुस्लिम समाज की दुकानें नियमित रूप से खुल जाएगी। रविवार को हुए विवाद के बाद सोमवार से चंपावत में सभी मुस्लिम समाज की दुकाने बंद चल रही थी। मंगलवार को मुस्लिम समाज के व्यापारियों एवं व्यापार संघ पदाधिकारी व हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कल से सभी दुकानें नियमित रूप से खोली जाएंगी। बीते रविवार को समुदाय विशेष के एक नाबालिग लड़के पर एक स्थानीय नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप के बाद 2 नवंबर को कई हिंदू संगठन और व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव किया था। आज व्यापार मंडल और हिंदू संगठन के प्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के व्यापारियों से बात की। मुस्लिम व्यापारियों ने सभी कायदे-कानूनों का पालन करने का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि अगर कोई भी मुस्लिम व्यापारी या उनके परिवार का कोई सदस्य गलत काम करता है, तो उसे परिवार सहित जिले से बाहर कर दिया जाएगा। समझौता होने के बाद मुस्लिम व्यापारियों व प्रशासन ने राहत की सांस ली।बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, बजरंग दल के अध्यक्ष चंदन बिष्ट के अलावा शकील अहमद, तकरीन अहमद, अबरार, विलाल अहमद, हंसार अहमद, शमशाद हुसैन, अयूब अहमद, नूरे शबाब, असलम हुसैन, मुकर्रम, आरिफ खान, निजामुद्दीन रजवी आदि मौजूद थे।

जरूरी खबरें