Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कैलाश मानसरोवर श्रद्धालुओ का पहला दल पहुंचा टनकपुर , 51 सदस्यीय प्रथम दल का हुआ पारंपरिक भव्य स्वागत

लोहाघाट:महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कक्षा-06 का अंतिम चयन परिणाम घोषित, विभिन्न जनपदों की 30 बेटियों को मिला प्रवेश

चंपावत:मुख्यमंत्री ने किया 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’ का भव्य शंखनाद, कलेक्ट्रेट में लगे विभागों के स्टॉल

लोहाघाट अस्पताल जनरेटर प्रकरण में गर्माई राजनीति कांग्रेस के आरोप भाजपा का खंडन।

लोहाघाट:बीस सूत्रीय कार्यक्रम में चम्पावत प्रदेश भर में अव्वल

सूचना

: चंपावत :नीमा कठायत के बढ़ते कदम कलेक्ट्रेट व बालेश्वर वार्ड में किया धुआंधार प्रचार 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 15, 2025
नीमा कठायत के बढ़ते कदम कलेक्ट्रेट व बालेश्वर वार्ड में किया धुआंधार प्रचार 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर चंपावत में कांग्रेस प्रत्याशी नीमा कठायत का धुआंधार प्रचार जारी है नीमा कठायत को मिल रहे जन समर्थन से विपक्षी परेशान है उन्होंने क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं के साथ चंपावत के कलेक्ट्रेट व बालेश्वर वार्ड में प्रचार किया तथा तथा नगर की सम्मानित जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान नीमा कठायत के द्वारा बड़े बुजुर्गों से पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया तो वही दिनों दिन उनके बढ़ते जन समर्थन ने विपक्षियों को परेशानी में डाला हुआ है नीमा के चुनाव प्रचार में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ उनके पति पूरन सिंह कठायत जुटे हुए है नीमा को क्षेत्र के हर वर्ग का समर्थन मिलने से उनके हौसले बुलंद नजर आ रहे है उन्होंने कहा उनका उद्देश्य चंपावत नगर की जनता के सहयोग से नगर के विकास के लिए कार्य करना है ताकि चंपावत नगर की गिनती प्रदेश के आदर्श नगरों में हो अपनी जीत के प्रति आश्वस्थ नजर आ रही नीमा के समर्थन में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवा चुनाव प्रचार कर रहे हैं उन्हें नगर के बुद्धिजीवी वर्ग का भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं नगर की जनता का कहना है नीमा का मुकाबला मुख्यतः भाजपा की प्रेमा पांडे व निर्दलीय ममता वर्मा से है वही चंपावत में नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दलों व प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार धुआंधार तरीके से चल रहा है हर कोई अपनी जीत का दावा करता नजर आ रहा है प्रचार मेँ पूरन सिंह कठायत,अशोक कार्की ,आनंद सिंह नीरज वर्मा , निर्मल सिंह तड़ागी ,सुनीता राड़ा ,सौरभ शाह,प्रकाश बोहरा , मोहन सिंह अधिकारी ,कमला पांगती दीपा कुंवर ,चंपा अधिकारी,अशोक वर्मा ,मुरलीधर जोशी ,सौरभ शाह ,मनीष महर, नीरज पांडेय ,अभिषेक तड़ागी ,दीपक ,धीरज जोशी ,प्रकाश बोहरा ,कुलदीप खाती ,मुकेश,रमेश जोशी ,अब्दुल अज़ीम ,पुष्पा देवी,आशा देवी ,हीना प्रहरी,कलावती बिष्ट, वीरेंद्र कठायत ,बलवंत थ्वाल आदि जुटे हुए हैं

जरूरी खबरें