Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट: पंचेश्वर घाटी क्षेत्र में तूफान का कहर आम व लीची के फलों को भारी नुकसान किसान मायूस।

लोहाघाट:पीएम श्री राइका दिगालीचौड़ मे धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव समारोह।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 27 मई को स्टेशन बाजार, खेतीखान रोड व नैनीताल बैंक रोड में विद्युत व्यवस्था रहेगी

लोहाघाट महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक की मांग एनएसयूआई का प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत:राजस्व, कानून व्यवस्था और जनकल्याण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश डीएम की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ बैठक सम

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम धामी के विजन और स्थानीय मांग पर बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग को मिली केंद्र की हरी झंडी

Laxman Singh Bisht

Tue, May 26, 2026

सीएम धामी के विजन और स्थानीय मांग पर बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग को मिली केंद्र की हरी झंडी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल: केंद्रीय मंत्रालय ने 8.720 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण को दी सैद्धांतिक स्वीकृति, बिनवाल गांव-कलियाधूरा मोटर मार्ग का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व, उनकी दूरदर्शी सोच और क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड शासन ने विकास की राह को और आसान बना दिया है।इसी कड़ी में चम्पावत के अन्तर्गत बिनवाल गांव - कलियाधूरा मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को 8.720 हेक्टेयर वन भूमि के हस्तांतरण (प्रत्यावर्तन) की सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।मुख्यमंत्री की पहल पर हुए इस फैसले से सीमांत क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधे तौर पर बारहमासी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा, जिससे न सिर्फ आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को भी नई रफ्तार मिलेगी।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने बताया किया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार इस योजना के बदले पाटी तहसील के मौनकाण्डा पट्टी (चौड़ाकोटा) में 17.442 हेक्टेयर सिविल भूमि पर प्रतिपूरक वनीकरण (Compensatory Afforestation) का कार्य कराया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्वदेशी प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आगे कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पर्यावरण और वन्यजीवों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सभी तय मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि पेड़ों की कटाई को न्यूनतम रखा जाए और पूरा काम वन विभाग की सख्त देखरेख में किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा मलबे के निस्तारण (डंपिंग) के लिए निर्धारित स्थलों पर सुरक्षा दीवारें बनाकर समयबद्ध तरीके से उनका स्थिरीकरण व सुधारीकरण करने के निर्देश दिए है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर केंद्र की सभी शर्तों को पूरा करते हुए इस सड़क परियोजना का काम जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ अविलंब मिल सके।

जरूरी खबरें