Friday 5th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रा इ का दिगालीचौड़ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम।

लोहाघाट मे भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक का हुआ आयोजन

टनकपुर:वन विभाग ने किया पर्दाफाश गड्ढों में दबा कर रखी गई लाखों की अवैध लकड़ी का।

चंपावत:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जीआईसी भिंगराड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

लोहाघाट:यूकेपीएससी परीक्षा में चयनित लोहाघाट के राकेश कुमार को डीएम ने किया सम्मानित

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: दीपक शर्मा : चंपावत:विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जीआईसी भिंगराड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जीआईसी भिंगराड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

आज 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान व इस वर्ष की थीम Inspired by Nature. For Climate. For Our Future के संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज, भिंगराड़ा में शिक्षा विभाग के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी भिंगराड़ा की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण विषयक प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के परिणामों में चंद्र प्रकाश, कक्षा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवराज सिंह, कक्षा 11 ने द्वितीय स्थान तथा नितिन चंद्र एवं अभिनव जोशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को शील्ड से पुरस्कृत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य , नैनीताल बैंक शाखा प्रबन्धक , समस्त शिक्षकों एवं वन विभाग के अधिकारी/कर्मचारी द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वनों के महत्व, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। एवं 2 उत्तीस, 4 मोरपंखी, 2 आंवला व 2 माल्टा के पौधों को विद्यालय परिसर में पौधरोपण व शपथ दिलवाने के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया।

जरूरी खबरें