Thursday 2nd of July 2026

ब्रेकिंग

बराकोट में गुलदार का हमला राहगीर को खींचकर ले गया गुलदार। मॉक ड्रिल

जनपद चम्पावत के सभी प्रमुख सड़क मार्ग सुचारु, यातायात सामान्य। प्रशासन अलर्ट

लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर हैंडपंप की हुई मरम्मत जनता को राहत।

लोहाघाट:अवकाश की सूचना देर में मिलने से बच्चे भारी बारिश में पहुंचे स्कूल। शिक्षा विभाग की लापरवाही

भारी बारिश के चलते चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज रहेगा अवकाश; शिक्षक रहेंगे उ

सूचना

: चंपावत:अल्मोड़ा बस दुर्घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ चलाया सघन चैकिंग अभियान

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 4, 2024
अल्मोड़ा बस दुर्घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के खिलाफ चलाया सघन चैकिंग अभियान आज सोमवार को अल्मोड़ा में हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद चंपावत पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है एसपी चंपावत अजय गणपती द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले, ओवस्पीडिग, ओवरलोडिग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले तथा यातायात के नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए है एसपी के निर्देश पर चंपावत पुलिस ने जनपद के सभी थाना क्षेत्र में सघन अभियान चलाते हुए 72 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई आज सोमवार को सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे मादक पदार्थों/नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसमें सभी वाहन चालकों का ऐल्कोमीटर से परीक्षण तथा यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। चैकिंग अभियान के दौरान 72 वाहन चालकों को यातायात तथा पुलिस एक्ट के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर उनके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम तथा उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालानी कार्यवाही करते हुए 29,750/रू0 का जुर्माना वसूला गया ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

जरूरी खबरें