Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: चंपावत:पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षी को किया गया निलम्बित // अपर उपनिरीक्षक व आरक्षी के विरूद्ध प्रारम्भिक जाँच 

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 8, 2024
पुलिस कप्तान ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर आरक्षी को किया गया निलम्बित अपर उपनिरीक्षक व आरक्षी के विरूद्ध प्रारम्भिक जाँच टनकपुर चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग आपदा के दौरान एनएच क्षतिग्रस्त होने के कारण बनलेख बैरियर में प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक वाहनों के आवागमन हेतु समय निर्धारित किया गया है। बनलेख बैरियर में दिनांक 07/10/2024 को वाहनो रोकने के लिए लगायी गयी ड्यूटी के दौरान आरक्षी द्वारा टनकपुर की और निर्धारित समयावधि के बाद भी वाहनों को लापरवाही पूर्वक बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के छोड़ने पर एसपी चंपावत अजय गणपति ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर  आरक्षी नरेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है व एएसआई रमेश राणा व का0राजेश गिरी  के विरूद्ध प्रकरण में प्रारम्भिक जांच प्रचलित की गई है। एसपी अजय ने कहा ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से पुलिस महके में हड़कंप मचा हुआ है

जरूरी खबरें