Monday 22nd of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बसौटी में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार ग्राम प्रधान ढटीगांव व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल।

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराएगी चंपावत पुलिस: एसपी अजय

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 25, 2024
2024 लोकसभा चुनाव को सफलता से संपन्न कराएगी चंपावत पुलिस:एसपी अजय एसपी चंपावत अजय गणपती द्वारा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों / थाना प्रभारीयो तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी करी गई रविवार को एसपी अजय गणपति की अध्यक्षता में तथा विपिन चन्द्र पन्त पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत व शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर की मौजूदगी में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024* को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु *critical polling station/ Vulnerability mapping* हेतू तथा थाना स्तर पर निर्वाचन के संबंध में की गई तैयारी के संबंध में पुलिस लाइन चंपावत में जनपद के सभी थाना प्रभारीयो व सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गई। उक्त गोष्ठी के माध्यम से एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारीयो तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों से लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उनके द्वारा अब तक की गई कार्यवाहियों के बारे में जानकारी ली गई एवं सकुशल मतदान हेतु आने वाली चुनौतियों के बारे में तथा क्षेत्र में पढ़ने वाले क्रिटिकल एवं वनरेबल मतदान केंद्रों के बारे में भी जानकारी ली गई। एसपी ने क्षेत्राधिकारियों/ थाना प्रभारीयो तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों को वनरेवेबिलिटी मैपिंग करने, आदर्श आचार संहिता से पूर्व संयुक्त दौरा कर रिपोर्ट प्रेषित करने, सेक्टर पुलिस अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय से नामित सेक्टर मजिस्ट्रेटो से समन्वय स्थापित कर अपने - अपने बूथो का भ्रमण कर उनकी वस्तु स्थिति से समय से अवगत कराने, लाईसेन्सी शस्त्रो को समय से जमा करने व संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही समय से पूर्ण करने, जनपद क्षेत्र अंतर्गत लगने वाले अंतरराष्ट्रीय/ अंतरराजीय तथा स्टेटिक वैरियरो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने आदि संबंधी निर्देश दिए गए। एसपी अजय ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव को चंपावत जिले में शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया जाएगा वहीं एसपी ने जिले के लोगों से लोकसभा चुनाव में भय रहित मतदान अधिक से अधिक संख्या में करने की अपील भी करी उक्त गोष्ठी में  महेश चंद्रा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन चंपावत, सुंदर सिंह गनघरिया निरीक्षक अभिसूचना इकाई, गंगा राम टम्टा स्टेनो, म0उ0 सुमन पंत प्रभारी निर्वाचन प्रकोष्ठ सहित सभी जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक /थाना प्रभारी तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें