Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मानसून से पहले एनएच 09 के भरे जाए गड्ढे कलमठ का निर्माण कार्य हो पूर्ण :डीएम

Laxman Singh Bisht

Sun, May 10, 2026

मानसून से पहले एनएच 09 के भरे जाए गड्ढे कलमठ का निर्माण कार्य हो पूर्ण :डीएम

चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा, मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित कलमठ सुधारीकरण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों (पॉटहोल्स) को प्राथमिकता के आधार पर भरते हुए सड़क को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए।जिलाधिकारी ने बस्तिया, कोट अमोड़ी, स्वाला सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

साथ ही राजमार्ग के किनारे झाड़ी कटान एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी अन्य समस्याओं से बचाव किया जा सके।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित साइट विजिट कर मार्ग की निर्वाध सुचारुता, कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।उन्होंने मानसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में यूयूएसडीए को नगर क्षेत्र में संचालित पेयजल लाइन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की आवाजाही एवं दैनिक जीवन प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, नीतू डागर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें