Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम अकैडमी लोहाघाट में नन्हें बच्चों ने कविता पाठ से बिखेरा प्रतिभा का रंग

लोहाघाट:मात्र 27 बसो के भरोसे लोहाघाट डिपो बस की कमी से बरेली सेवा बंद यात्री परेशान। शासन की उपेक्षाओं का शिकार

बाराकोट:नौमाना प्रधान संजय जोशी बने ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष।

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 18 जून को राय नगर चौड़ी में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

कालाढूंगी मे खाई में गिरा नैनीताल से लौट रहा पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर दो की मौत कई घायल

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : चम्पावत : टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

Laxman Singh Bisht

Mon, May 11, 2026

चम्पावत टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।यह रोजगार मेला आगामी 16 मई 2026 (शनिवार) को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा।रोजगार मेले में क्वैस कॉर्प लिमिटेड (टाटा मोटर्स) के एचआर प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इस भर्ती अभियान के अंतर्गत कुल 900 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती टाटा मोटर्स के पंतनगर (रुद्रपुर) प्लांट में की जाएगी।भर्ती प्रक्रिया में इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक एवं समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित युवाओं को ₹16,250 प्रतिमाह वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, बायोडाटा एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 16 मई को प्रातः 9:30 बजे तक रोजगार मेले में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। विभाग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिभागियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी www.ncs.gov.in⁠ पर जाकर अथवा विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी एवं शंका समाधान हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत के दूरभाष नंबर 05965-297303 अथवा मोबाइल नंबर 7830860575 एवं 9411132677 पर संपर्क कर सकते हैं।

जरूरी खबरें