Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़:मंत्री रेखा आर्या व पूर्व सीएम कोश्यारी ने मिलम मे हिमवीरों संग किया योग।

चंपावत:खेतार नारियल में जल्द गूंजेगी घराट की गूंज सीएम कैंप कार्यालय ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

बनबसा:सीएम धामी ने बनबसा से दिया योग, स्वास्थ्य एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश

टनकपुर मे युवा संवाद में सवाल युवाओं के जवाब सीएम के

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: चंपावत:एसबीआई ने चंपावत मे सुकन्या कन्याधन समृद्धि योजना का किया आयोजन डीएम चंपावत रहे मुख्य अतिथि

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 20, 2024
एसबीआई ने चंपावत मे सुकन्या कन्याधन समृद्धि योजना का किया आयोजन डीएम चंपावत रहे मुख्य अतिथि शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय परिसर में भारतीय स्टेट बैंक के तत्वाधान में जिलाधिकारी नवनीत पांडे के मुख्य अतिथित्य में सुकन्या समृद्धि योजना कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस दौरान बैंक के अधिकारियों द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना* के विभिन्न जानकारिया दी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पिथौरागढ़ स्वर्ण सिंह सूरी ने जानकारी देते हुए बताया की सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा लड़कियों (अधिकतम दो बालिकाओं के लिए) के लिए शुरू की गई एक बचत योजना है। इस योजना के तहत, माता-पिता या कानूनी अभिभावक बालिका के नाम पर खाता खोल सकते हैं और सालाना एक निश्चित राशि जमा कर सकते हैं। खाता खोलने के लिए न्यूनतम आयु 10 वर्ष और अधिकतम आयु 14 वर्ष है। यह खाता तब तक सक्रिय रहता है जब तक लड़की 21 वर्ष की नहीं हो जाती। यह योजना 8.0% की वार्षिक ब्याज दर प्रदान करती है,* जो वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होती है। कुछ दंडों के अधीन, खाते से आंशिक निकासी 21 वर्ष की आयु या उससे पहले की जा सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना एक टैक्स-बचत योजना है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत माता-पिता बालिका का किसी अधिकृत बैंक शाखा या डाकघर की शाखा में खाता खोल सकते हैं। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में महिलाओं का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि छोटी बचत से ही बड़ी बचत होती है इसलिए सभी अपनी बच्चियों के भविष्य के सुधार के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अवश्य खोलें ताकि जरूरत पड़ने पर एक अच्छी धनराशि प्राप्त हो पाए। उन्होंने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना बेटी की शिक्षा और शादी के लिए एक छोटी बचत योजना है। यह सरकार के बेटी बचाओ और बेटी पढाओ मिशन का एक हिस्सा है। इस योजना के माध्यम से सरकार एक संदेश देना चाहती है कि यदि कोई माता-पिता अपनी बालिका के लिए उचित योजना बना सकते हैं, तो वे निश्चित रूप से अपनी बेटी के भविष्य को बेहतर और सुरक्षित कर सकते हैं। ,, कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई पिथौरागढ़ स्वर्ण सिंह सुरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके अग्रवाल, एसीएमओ, शाखा प्रबंधक लोहाघाट ऋषि चरण आदि समेत अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें