Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:नाबालिग की सुरक्षा एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई। तीन के खिलाफ जांच

Laxman Singh Bisht

Tue, May 12, 2026

नाबालिग की सुरक्षा एवं सोशल मीडिया दुरुपयोग पर पुलिस की सख्त कार्रवाई।

तीन लोगों के खिलाफ कार्यवाही में जुटी चंपावत पुलिस।

“बेटियों की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा चंपावत के नाबालिग प्रकरण में प्राप्त शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लिया गया है, जिसमें नाबालिग बालिका की आपत्तिजनक फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने, मानसिक उत्पीड़न, बदनाम करने एवं दबाव बनाने संबंधी आरोप सामने आए हैं।प्रकरण में 03 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित सामग्री एवं डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।चम्पावत पुलिस स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, गरिमा और निजता से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया का दुरुपयोग, अश्लील/आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण, धमकी या शोषण का प्रयास किए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले का बाल संरक्षण आयोग ने भी गंभीरता से संज्ञान लिया है।

जरूरी खबरें