Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में आलू बुवाई जोरों पर उद्यान विभाग उपलब्ध करा रहा है बीज।

चम्पावत में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

चंपावत:उत्कर्ष 2026’ : न्यू बियरशिबा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

लोहाघाट:प्रिंट रेट से अधिक दामों में बेचा जा रहा है गुटखा। उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी।

लोहाघाट:गंगनोला में पुलिसकर्मी पर धारदार हथियार से हमला ।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:उत्कर्ष 2026’ : न्यू बियरशिबा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 10, 2026

‘उत्कर्ष 2026’ : न्यू बियरशिबा विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजनचम्पावत। न्यू बियरशिबा पब्लिक स्कूल, चम्पावत में विद्यालय का वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ सोमवार को हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।विद्यालय के प्रबंधक भुवन भाकुनी के मार्गदर्शन एवं प्रधानाचार्य रवि पटवा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्राप्त हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवी लाल वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि हेम चंद्र उप्रेती रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन कृतिका पुनेठा एवं योगिता पुनेठा द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने कुमाऊनी, गढ़वाली, लोकनृत्य एवं नृत्य-नाटिकाओं ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानाचार्य रवि पटवा ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अनेक अभिभावक उपस्थित रहे, जिनमें गौरव पाण्डेय, भवान सिंह बोहरा, कैलाश पाण्डेय, प्रकाश बिनवाल, कमल तड़ागी, उमाशंकर कुलेठा सहित अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए तथा वार्षिक उत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जरूरी खबरें