Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:मंच तामली सड़क के भमार मे 200 फीट गहरी खाई में गिरी वैगनआर एक गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर।

मंच तामली सड़क के भमार मे 200 फीट गहरी खाई में गिरी वैगनआर एक गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर।

चंपावत जिले के मंच तामली सड़क में मंगलवार शाम 5:00 के लगभग भमार के पास एक वैगन आर कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। तामली थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से घायल चालक को गहरी खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच पहुंचाया गया। उन्होंने बताया दुर्घटना में वाहन चालक बसंत सिंह पुत्र पूरन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया वाहन भमार से मंच की ओर जा रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई उन्होंने बताया वाहन लगभग 200 फीट गहरी खाई में गिरा है। जानकारी के मुताबिक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक घायल की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू अभियान में थानाध्यक्ष के0 सी0जोशी, एएसआई मनोहर सिंह रावत, जयपाल सिंह, चालक मेहंदी हसन शामिल रहे।

जरूरी खबरें