Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:किराए के भवनों से मिलेंगी मुक्ति डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भवन निर्माण की तैयारी

Laxman Singh Bisht

Wed, May 20, 2026

किराए के भवनों से मिलेंगी मुक्ति डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए विभागीय भवन निर्माण की तैयारी

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत किराए के भवनों में संचालित हो रहे आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी विभागीय भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से जनपद के समस्त तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने निर्देशित किया है कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के पास अभी तक विभागीय भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए प्राथमिकता के आधार पर उपयुक्त भूमि का चयन करते हुए विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।जनपद में वर्तमान में किराए के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों के सापेक्ष 160 केंद्रों पर भवन निर्माण की कार्यवाही गतिमान है।

इन केंद्रों के लिए भूमि उपलब्ध होने के उपरांत निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में संचालित किया जा रहा है। वहीं शेष 116 आंगनवाड़ी केंद्रों हेतु भूमि चिन्हांकन एवं उपलब्ध कराने की कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे में इन केंद्रों का अपने विभागीय भवनों में संचालित होना आवश्यक है, जिससे बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि चयन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए स्थायी भवन निर्माण का लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा किया जा सके।

जरूरी खबरें