Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चंपावत:पाटी को मिली नई एसडीएम नितेश डांगर होंगी एसडीएम पाटी 

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 22, 2024
पाटी को मिली नई एसडीएम नितेश डांगर होंगी एसडीएम पाटी आखिर चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक को नई एसडीएम मिल गई है जनपद उधमसिंह नगर से स्थानांतरित होकर आई डिप्टी कलैक्टर/उप जिलाधिकारी श्रीमती नितेश डांगर द्वारा जनपद में उपजिलाधिकारी के पद पर अपनी योगदान आख्या जिलाधिकारी नवनीत पांडे को प्रस्तुत कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने श्रीमती नितेश डांगर को जनपद के पाटी में डिप्टी कलेक्टर/उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट पाटी के पद पर तैनात किया है। मालूम हो पाटी ब्लॉक में लंबे समय से एसडीएम का पद रिक्त चल रहा था एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट के द्वारा पाटी का कार्य संभाल जा रहा था अब शासन ने पाटी में स्थाई एसडीएम की तैनाती कर दी है

जरूरी खबरें